{"_id":"57a9fde14f1c1b9976ee4f7a","slug":"sp-no-apologizes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने नहीं मांगी माफी तो खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने नहीं मांगी माफी तो खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 09 Aug 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित स्वाभिमान रक्षा संघर्ष वाहिनी यूपी पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय पर बैठक कर हापुड़ एसपी की ओर से रेप पीड़िता मासूम की पहचान उजागर करने की कड़े शब्दों में निंदा की। पदाधिकारियों ने एसपी से अपनी लापरवाही के लिए लोगों से माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन
वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल आजाद ने कहा कि पुलिस ने रेप के आरोपी को दबोचकर सराहनीय काम किया है। लेकिन एसपी ने पीड़िता की पहचान उजागर कर घोर लापरवाही का परिचय दिया है, जिससे पीड़िता के परिजनों की बदनामी हो रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा पीड़िता दलित समाज की बच्ची होने के कारण दलित समाज का भी अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि एसपी की लापरवाही से सर्वोच्च न्यायालय की ओर से रेप मामलों में जारी गाइड लाइन का उल्लंघन भी हुआ है।
विज्ञापन
संस्था ने एसपी की ओर से माफी नहीं मांगे जाने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है। वाहिनी जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश के अलावा रामलाल जाटव, प्रेम प्रकाश, पंकज बौद्ध, मदन जाटव, प्रमोद जाटव, गोपाल जाटव, मंगल जाटव, देवी प्रकाश, सुमेर जाटव आदि मौजूद रहे।