{"_id":"56eac6fd4f1c1b80168b463f","slug":"sp-leader-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने कबाड़ के गोदाम संचालक से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता ने कबाड़ के गोदाम संचालक से मांगी रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 17 Mar 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी कबाड़ संचालक ने सपा नेता पर फोन कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत पर बृहस्पतिवार को एसपी ने देहात पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी उमरदराज ने एसपी ऑफिस में बताया कि पांच साल पहले उनके मकान में सपा नेता अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। सपा नेता की पुत्री की शादी में उसने 50 हजार रुपये उधार दिए थे।
विज्ञापन
सपा नेता किराये पर रहते हुए रुपया वापस नहीं कर सका था। किराये के भी सपा नेता पर 20 हजार रुपये बकाया हैं। जब उसने सपा नेता से रुपये मांगे तो वह टालता रहा। उसने अपने मकान से सपा नेता के परिवार निकाल दिया।
विज्ञापन
उमरदराज का आरोप है कि अब वह सपा नेता से अपने रुपये मांग रहा है तो वह नेता झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। उसने फोन पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। एसपी कार्यालय में तैनात पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच देहात पुलिस को सौंप दी है।