{"_id":"58cc13214f1c1b285a32a789","slug":"son-suicide-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र में मारपीट, बेटे ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र में मारपीट, बेटे ने की खुदकुशी की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कालोनी में पिता-पुत्र के बीच मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई। इस बीच पुत्र ने केरोसिन डालकर खुदकुशी की कोशिश की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लेकर आ गई। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह रेलवे कालोनी में एक गार्ड अपने परिवार के साथ रहता है। कुछ दिन पूर्व उसकी बेटी व पत्नी की हत्या हो गई थी। जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। कुछ दिन से दोनों के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद रहने लगा।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह वह डयूटी से वापस लौटा तो दोनों में फिर से विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस बीच पुत्र ने केरोसिन डालकर खुदकुशी की कोशिश की। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर और दोनों को थाने ले आई। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है। जिसके चलते शांतिभंग की धाराओं में दोनों का चालान किया गया।