{"_id":"570e5e2e4f1c1bb0504a6ae3","slug":"sold-land-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज लिए भूखंड को धोखाधड़ी कर बेचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज लिए भूखंड को धोखाधड़ी कर बेचा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 13 Apr 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव में एक महिला को एक व्यक्ति ने चार लाख रुपये में एक भूखंड बेचा, जबकि उस प्लाट पर बैंक से कर्ज ले रखा था। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी कुमुद वर्मा ने बताया कि उसने 30 मार्च 2011 को 12 वर्ग गज का एक प्लाट बदनौली गांव में खरीदा था। बैनामा 31 मार्च 2011 को किया गया था। प्लाट चार लाख रुपये में खरीदा गया था।
विज्ञापन
कुमुद ने बताया कि वह बीमार होने के कारण प्लाट का दाखिल खारिज नहीं करा सकी थी। अब जब वह ठीक हुई है तो उसने दाखिल खारिज की प्रक्रिया शुरू की तो पता चला कि प्लाट को बंधक बनाकर 25 हजार रुपये पीएनबी और किसान क्रेडिट कार्ड से 1.44 हजार रुपये का लोन लिया गया है।
विज्ञापन
उसका भुगतान भी नहीं किया गया है। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।