{"_id":"586fb1d24f1c1b945d15a66a","slug":"slip-men-woman-killed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक युवती की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर युवक युवती की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 06 Jan 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार शाम जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर संदिग्ध हालात में एक युवक युवती की मौत हो गई। जीआरपी ने आसपास के लोगों को बुलाकर दोनों शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन इनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शिनाख्त नहीं होने पर जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की उम्र 20 वर्ष और युवक की उम्र 27 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। जन साधारण एक्सप्रेस दिल्ली से हापुड़ की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
पिलखुवा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। आसपास के लोगों को बुलाकर दोनों के शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
युवती ने पीले रंग का सूट और लाल रंग की पाजामी पहन रखी थी, जबकि युवक ने जींस-शर्ट पहनी थी। जीआरपी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि युवती की उम्र 20 वर्ष और युवक की उम्र 27 वर्ष के आसपास है। शिनाख्त के लिए युवक युवती के फोटो को आसपास के थानों में भेजा जा रहा है।
दोनों करीब आधे घंटे से स्टेशन पर घूम रहे थे। इस मामले को हादसा और आत्महत्या के नजरिए से देखा जा रहा है। युवक-युवती का संबंध क्या है, यह पता नहीं चला है। शवों के पास से मोबाइल या अन्य कोई पहचान की वस्तु नहीं मिली है।