फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   six year old girl raped, accused arrested.

गले में दरांती रखकर मासूम से रेप, दरिंदा गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2016 08:48 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Thu, 18 Feb 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
six year old girl raped, accused arrested.
पुलिस-प्रशासन चाहे लाख दावे करें, लेकिन जिले बेटियां सुरक्षित नहीं है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव के जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर छह वर्षीय बच्ची के गले में दरांती रखकर एक युवक ने हैवानियत कर दी।
विज्ञापन


युवक ने मासूम से रेप किया। लोगों ने मौके से आरोपी को दबोच लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। वहीं से बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत बेहद गंभीर बनी है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में 24 फरवरी को एक युवती की शादी होनी है। उस युवती की शादीशुदा बड़ी बहन भी अपने बच्चों के साथ मायके में आई हुई है।

बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे नानी के घर आई छह वर्षीय मासूम बच्ची अपने छोटी बहन के साथ शौच के लिए जंगल में गई हुई थी। खेत में बकरियां चरा रहे एक युवक की नजर इन दोनों पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने छोटी बहन को थप्पड़ मारकर वहां से खदेड़ दिया और बड़ी बहन का मुंह दबोचकर गन्ने के खेत पर ले गया। वहां दरांती से हत्या करने की धमकी देकर मासूम से रेप किया।


छोटी बहन रोती हुई नानी के घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। लोग बड़ी बहन को तलाशते हुए मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को दबोच लिया। उसे जमकर पीट और पुलिस को सौंप दिया।

बच्ची गन्ने की फसल में लहूलुहान बेहोश पड़ी मिली। जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी विपिन पुत्र सोमपाल नट निवासी जिला अमरोहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। - सतीश चंद्र पांडेय, डीएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed