फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   six mini-truck full of goods holding.

20 लाख रुपये के माल से भरे छह मिनी ट्रक पकड़े

Wed, 29 Jun 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 29 Jun 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
six mini-truck full of goods holding.
छह मिनी ट्रक पकड़े - फोटो : अमर उजाला

वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर नोएडा के निर्देश पर चले अभियान में टीम ने 20 लाख रुपये का माल लेकर जा रहे छह मिनी ट्रकों को रघुनाथपुर गांव के पास से पकड़ लिया। ट्रक  चालक मौके से फरार हो गए थे।

विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग ने मामले की जांच शुरु कर दी है। वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर नोएडा विद्या भूषण के निर्देश पर सैल टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अभियान के चलते बुधवार सुबह साढ़े छह बजे वाणिज्य कर विभाग की टीम को सूचना मिली कि छह मिनी ट्रकों से सैल टैक्स चोरी कर माल लेकर जा रहे हैं। टीम के सदस्य द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी ट्रकों का पीछा कर टीम के सदस्यों ने नेशनल हाईवे पर गांव रघुनाथपुर के पास से छह ट्रकों को कब्जे में लिया। जबकि सभी ट्रक  चालक मौके से फरार हो गए है। वाणिज्य कर विभाग की टीम क्रेन की मदद से मिनी ट्रकों को अपने साथ ले गई हैं।  

ज्वाइंट कमिश्नर नोएडा रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि मिनी ट्रकों में बर्तन, परचुन का सामान, रेडिमेड कपड़े सहित अन्य सामान भरा है, जो दिल्ली से हापुड़ की तरफ सैल टैक्स चोरी कर ले जा रहे थे।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने छापेमारी कर मिनी ट्रकों को पकड़ लिया। पकड़े गये माल की कीमत का 40 प्रतिशत मालिकों पर पेनल्टी  लगाई जाएगी। अभी काउंटिंग की जा रही है,


उम्मीद है कि करीब 20 लाख रुपये की सैल टैक्स चोरी पकड़ी जाएगी। टीम में प्रदीप यादव एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू, गौरव अग्रवाल, गौरव राजपूत, रतनाकर सिंह, कौशल पांडेय आदि अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed