{"_id":"572e1a4c4f1c1b0f7e5ccfff","slug":"shot-dead-two-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े गोली मारकर दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े गोली मारकर दो लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 07 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
दो लाख लूटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी में फ्लाईओवर के नीचे शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर दो लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घायल कर्मचारी को देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस के कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही वारदात के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया। इसमें कोतवाली पुलिस के अलावा, स्वाट टीम और सर्विसलांस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
आदर्श नगर कालोनी निवासी योगेश (26) जनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता है। शनिवार को दिन में करीब 11:30 बजे वह रुपयों से भरा बैग लेकर घर से दफ्तर जा रहा था।
विज्ञापन
फ्लाईओवर के नीचे पहुंचते ही सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और बैग छीनने की कोशिश की। योगेश ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। इस बीच बदमाशों ने दूसरा फायर किया, लेकिन वह मिस हो गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश फ्लाईओवर पर चढ़कर फरार हो गए। इस बीच वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और घायल युवक को तुरंत देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया।
दो लाख रुपये लूटने की सूचना मिलने पर एसपी अलंकृता सिंह, एएसपी रामनयन यादव, सीओ सिटी विशाल यादव व एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी छानबीन की, लेकिन लुटेरे हत्थे नहीं चढ़े।
एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि फिलहाल लूट की पुष्टि नहीं हो रही है। गोली लगने की बात सामने आ रही है। घायल के बयान लेने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
लूट की वारदात जहां हुई है, वहां पास में ही सीसी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस ने कैमरे की फुटेज खंगाली तो लूटपाट और गोली की वारदात कैद हो गई थी। इस पर पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करानी शुरू कर दी है।
आदर्श नगर कालोनी में हर वक्त भीड़भाड़ रहती है। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में वारदात होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। इससे लोगों में खासी नाराजगी दिखी। लोगों का कहना है कि इस घटना से पिकेट ड्यूटी की भी पोल खुल गई है।
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी योगेश को गोली लगने की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी ऊषा और बहन सविता बेसुध हो गई। मोहल्ले की महिलाओं ने किसी प्रकार उन्हें संभाला।