{"_id":"571ba18f4f1c1b742f8b49e6","slug":"serried-barati","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तू छत पे आजा’ गाने पर भिड़े बाराती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘तू छत पे आजा’ गाने पर भिड़े बाराती
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 23 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
बाराती आपस में भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ खादर के एक गांव में शुक्रवार रात चढ़त के दौरान ‘तू छत पे आजा’ गाना बजवाने के लिए बाराती आपस में झगड़ गए। उनके बीच लाठियां चलने और पथराव होने से कई बाराती घायल हो गए। बारात जिला अमरोहा से आई थी, इसलिए पुलिस ने मामले से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
गंगा खादर के गांव में शुक्रवार रात एक युवती की बारात जिला अमरोहा के आदमपुर क्षेत्र से आई थी। लड़की के घर के सामने ही डीजे भी बजाया जा रहा था। चढ़त के दौरान करीब 35 बाराती डीजे पर नाचने-कूदने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने दिलीप कुमार और वैजयंती माला की सुपर हिट फिल्म ‘नया दौर’ के मशहूर गीत ‘तू छत पे आजा... अभी छेड़ेंगे गली के सब लड़के’ को बजाने की फरमाइश करने लगे। डीजे वाले ने यह गाना अपने पास न होन की बात कही।
विज्ञापन
इस पर नशे में धुत शराबियों ने उससे मारपीट कर दी। लड़के वाले और उनके रिश्तेदार भी आ गए। लड़के वालों ने भी रागनी की बजाए फिल्मी गीत बजवाने से इंकार कर दिया। इससे बारातियों के बीच ही हाथापाई हो गई।
15 मिनट तक बारातियों के बीच लाठियां चलीं और पथराव हुआ। इसमें नौबत, वीरपाल, मवासी, घासीराम निवासी आदमपुर घायल हो गए। लड़की वालों की मानें तो हालात बिगड़ते देख उन्होंने मोबाइल से गजरौला थाने को सूचना कर दी थी।
लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने नशे में उत्पात कर रहे बारातियों को गांव से खदेड़ने के बाद घायलों को तिगरी धाम के अस्पताल में भर्ती कराया। गढ़ पुलिस ने घटनाक्रम जिला अमरोहा से जुड़ा बताकर पल्ला झाड़ लिया।