फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Scope Police Office.

बसपाइयों ने घेरा एसपी ऑफिस, हंगामा

Mon, 18 Apr 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 18 Apr 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Scope Police Office.
बसपाइयों ने एसपी ऑफिस पर हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली में सपा नेता के भाई एवं मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारने के मामले में बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर को नामजद कराने से क्षुब्ध सैकड़ों बसपाइयों ने सोमवार को एसपी ऑफिस पर हंगामा किया।

विज्ञापन


बसपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर बसपाई कप्तान से मिले। एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। सिंभावली के हिम्मतपुर रोड पर सपा नेता के भाई इमरान का मेडिकल स्टोर है। 13 अप्रैल को कार और बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले में बसपा के जोन कोआर्डिनेटर हाजी सबील समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बसपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं गढ़ सीट से प्रत्याशी प्रशांत चौधरी, बसपा के हापुड़ सीट से प्रत्याशी आदेश गुड्डू, कोआर्डिनेटर कुंवर पाल निमेष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे। वहां हंगामा शुरू कर दिया।

बसपा नेता एसपी अलंकृता सिंह से मिले और बताया कि हाजी सबील को फंसाया जा रहा है। उनके खिलाफ राजनैतिक साजिश के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।


जिलाध्यक्ष बबली केन, जिला महासचिव किरनपाल सिंह, भोपाल सिंह, शेर अली, ज्ञानचंद, बिल्लू, देवेन्द्र विमल, अनवार चौधरी, कुणाल चौधरी, महेन्द्र सिंह, गुलजार, तैय्यब चौधरी, अनिल कुमार, दिनेश कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed