फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Saraf store robberies.

सराफ की दुकान से जेवर-कैश ले उड़े चोर

Sun, 25 Dec 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 25 Dec 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
Saraf store robberies.
जेवर-कैश ले उड़े चोर - फोटो : अमर उजाला

सर्दी बढ़ते ही चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार रात काजीवाड़ा मोहल्ले में चोरों ने एक सराफ की दुकान का शटर उखाड़कर कर करीब ढेड़ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चुरा ले गए।

विज्ञापन


चोरी की वारदात सुन मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं, पीड़ित सराफ ने घटना की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला काजीबाड़ा निवासी वाहिद सैफी पुत्र सलीम सैफी की उसके मकान के बाहर ही सराफ की दुकान है।
विज्ञापन


शनिवार रात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर 40 ग्राम सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी और 20 हजार की नगदी चुरा ले गए। रविवार सुबह जब वह जागा तो उसे घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरशरन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed