फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Roller driver shot dead.

रोलर ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

Sat, 28 May 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 28 May 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Roller driver shot dead.
प्रीत विहार फेस-दो में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार फेस दो में रोलर ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव अच्छेजा पीर के पास शनिवार सुबह पड़ा मिला। मृतक अलीगढ़ जिले के हेतलपुर का निवासी था। वह हापुड़ में मैरिनो कंपनी में नोएडा के एक ठेकेदार के अधीन काम करता था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह सूचना मिली कि प्रीत विहार फेस दो में अच्छेजा के पास 30 वर्षीय युवक का गोली लगा शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसी दौरान मजदूरों ने मृतक की पहचान अलीगढ़ के टप्पल के गांव हेतलपुर निवासी रिंकू पुत्र सोमदत्त के रूप में की। मृतक नोएडा के एक ठेकेदार के रोलर पर ड्राइवर था। उक्त ठेकेदार का काम मैरिनो कंपनी में चल रहा था और रिंकू यहां काम कर रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नोएडा से रोलर के मालिक को बुलवा लिया। अलीगढ़ पुलिस से संपर्क कर मृतक के घर पर इसकी सूचना दी। रिंकू की मौत की खबर पर उसके परिवार में कोहराम मच गया।

गोली लगा शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह, एसपी सिटी रामनयन यादव, सीओ सिटी विशाल यादव सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक के पिता सोमदत्त ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक रिंकू की मौत कई सवाल छोड़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शुक्रवार रात रिंकू अपने मालिक एसके चौहान से नोएडा से 500 रुपये लेकर घर के लिये निकला था तो वह हापुड़ कैसे पहुंचा।

आखिर किसी की क्या रंजिश रही कि  एक रोलर चालक की गोली मारकर हत्या की गई। उसे एक गोली कनपटी से सटाकर और दूसरी गोली सिर में पीछे से मारी गई है। इससे साफ है कि हत्यारे उसे बचने का कोई मौका देना नहीं चाहते थे।


सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि मृतक सिर्फ बनियान और लोअर में मौके पर पड़ा मिला है। यह जांच का विषय है कि जब वह अपने घर अलीगढ़ जाने के लिए निकला तो उसके बाकी कपड़े कहां और किसने उतारे?

एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मृतक के पास से कोई मोबाइल फोन तो बरामद नहीं हुआ है। लेकिन फिर भी मृतक की कॉल डिटेल को निकलवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed