फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   robbery at two brothers home, shooted him when he chase

दो भाइयों के घर में लूट, पीछा करने पर एक को गोली मारी

Sun, 14 Feb 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 14 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
robbery at two brothers home, shooted him when he chase
कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में दो सगे भाइयों के मकान में शुक्रवार रात घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बना करीब दो लाख का माल लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने पीछा करने पर एक भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

गांव जोगीपुरा निवासी इमरान और कुंवर फुरकान अली दोनों भाई हैं। दोनों के मकान आसपास हैं। शुक्रवार रात कुंवर फुरकान अली घर में पत्नी राहिल और बच्चों के साथ सो रहे थे।

देर रात हथियारों से लैस चार बदमाश मकान की दीवार फांदकर घर में घुस आए और परिवार को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद बदमाशों ने 40 हजार रुपये, सोने चांदी के गहने, कुंवर फुरकान अली की मां नसीम के दो हजार रुपये, कपड़े, दो सोने के कड़े और सोने की लौंग लूट ली।

इसके बाद बदमाश इमरान के मकान में घुस आए। बदमाशों ने इमरान, उसकी पत्नी शीमा और बच्चों को बंधक बना कमरे में बंद कर दिया। इसके बदमाशों ने घर से कुंडल, सोने की चेन, 85 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद खिड़की से बाहर निकलकर इमरान ने उनका पीछा किया। इमरान को पीछे आते देख बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर जागे ग्राम प्रधान साहिब अली ने छत से आवाज लगाकर ग्रामीणों को जगाया। इसके बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए वे ग्रामीणों के साथ लाठी-डंडे लेकर उनके पीछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ग्रामीणों को पीछे आते देख प्रधान पर फायर किया। इसमें वे बाल-बाल बच गए। घायल इमरान को पास के एक अस्पताल से डाक्टर ने मेरठ रेफर कर दिया है।

थाना प्रभारी राजेश वर्मा का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जल्द वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed