{"_id":"57f668e54f1c1b0d6d26f7c1","slug":"robbed-at-gun-point-filled-with-cement-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरखौदा में गन प्वाइंट पर सीमेंट से भरा ट्रक लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरखौदा में गन प्वाइंट पर सीमेंट से भरा ट्रक लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 06 Oct 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
cement
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले के खरखौदा में बुधवार रात खड़ा सीमेंट से भरा ट्रक बदमाशों ने लूट लिया। इसके बाद चालक परिचालक को हापुड़ में एनएच-24 पर निजामपुर के पास फेंक कर भाग गए। ट्रक में 720 कट्टे सीमेंट लदा था।
विज्ञापन
मामला तीन थानों से जुड़ा होने के कारण पुलिस कार्रवाई को लेकर ऊहापोह में पड़ी रही। लापरवाही का आलम यह रहा कि किसी थाना पुलिस ने इस वारदात की रिपोर्ट तक दर्ज की। शाम को इस मामले की शिकायत ट्रक मालिक ने एसपी हापुड़ से भी की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चिपियाना (गाजियाबाद) निवासी राहुल का ट्रक संख्या यूपी -93, एटी/8701 झांसी से सीमेंट के 720 कट्टे लेकर बुधवार शाम मेरठ जा रहा था। ट्रक चालक श्याम सिंह और परिचालक राघवेंद्र सिंह खरखौदा में ट्रक को रोककर सो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान रात करीब दो बजे चार पांच बदमाश आए और उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर ट्रक में ही बंधक बना लिया। फिर ट्रक को हापुड़ लाकर गाजियाबाद की ओर चल दिए। इसके बाद निजामपुर के पास चालक-परिचालक को चलती गाड़ी से फेंककर ट्रक लेकर भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधन मुक्त होकर चालक-परिचालक ट्रक के मालिक राहुल को सूचना दी। राहुल का कहना है कि वह पहले खरखौदा, उसके बाद हापुड़ और पिलखुवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने लिए गया लेकिन तीनों थानों की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की,
हालांकि घटनाक्रम से यह साफ है कि लूट की घटना खरखौदा थाना क्षेत्र में हुई है। फिर वह लोग शाम को एसपी हापुड़ से मिलने जाने की बात कह रहे थे।
इस संबंध में एडिशनल एसपी. राम नयन यादव का कहना है कि घटनास्थल खरखौदा थाना क्षेत्र में है। इसलिए रिपोर्ट दर्ज किया जाना चाहिए। इस संबंध में वहां के अधिकारियों से भी बात की जाएगी।