फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Report to the Dpharma Students cheatet for the Admission.

एडमीशन के नाम पर ठगने वाले पर रिपोर्ट

Fri, 12 Feb 2016 07:53 PM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
अमर उजाला, पिलखुवा Updated Fri, 12 Feb 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
Report to the Dpharma Students cheatet for the Admission.
विवि के डी. फार्म कोर्स में एडमीशन दिलाने के नाम पर दो छात्रों से 30-30 हजार रुपये ठगने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई विवि के कुलसचिव की शिकायत पर की गई। पुलिस ने ठग को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


एक युवक ने सिंभावली निवासी दो छात्रों से करीब एक माह पूर्व डी फार्म कोर्स में एडमीशन कराने का झांसा देकर 30-30 हजार रुपये लिए थे। उन्हें रसीद भी दी गई, लेकिन जब वह विवि पहुंचे तो एडमीशन नहीं होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


छात्रों ने कुलसचिव को पूरा मामला बताया और उन्हें  रसीद भी दिखाई। इसके बाद कुलसचिव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल ने बताया कि ठग जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed