{"_id":"58cc15774f1c1b992132afbd","slug":"rap-from-school-girl-for-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर छात्रा से दो साल तक करता रहा रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर छात्रा से दो साल तक करता रहा रेप
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर बीएससी की छात्रा से दो साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। युवक द्वारा शादी से इंकार करने के बाद छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर युवक को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती मेरठ के कालेज से बीएससी कर रही है। दो साल पूर्व छात्रा को गांव के ही अमरपाल से प्यार हो गया। युवक ने भी छात्रा के साथ जीने मरने की कसमें खाईं और शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
इस बीच छात्रा युवक पर लगातार शादी का दबाव डाल रही थी, लेकिन युवक इसे नजर अंदाज कर रहा था। दो दिन पूर्व युवक ने छात्रा से शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
शुक्रवार को छात्रा परिजनों के साथ कातवाली पहुंच कर अमरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर युवक अमरपाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए गांव में दबिश भी दी, लेकिन सुराग नहीं लग सका। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द युवक को पकड़ लिया जायेगा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। कोतवाल को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।