{"_id":"57a9fc5f4f1c1bb461ee5078","slug":"railway-worker-son-missing-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मी का बेटा संदिग्ध हालात में लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे कर्मी का बेटा संदिग्ध हालात में लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 09 Aug 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
बेटा संदिग्ध हालात में लापता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से खेलने निकला गांधी विहार निवासी रेलवे चालक का बेटा सोमवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताकर कोतवाली में तहरीर दी है। लापता छात्र दीवान पब्लिक स्कूल का छात्र है।
विज्ञापन
गांधी विहार निवासी मधुपाल दिल्ली में रेल चालक हैं। उनका 13 वर्षीय पुत्र शुभम पाल उर्फ शानू नगर के दीवान पब्लिक स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र है। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह घर से खेलने के लिए निकला था।
विज्ञापन
काफी देर तक जब शुभम पाल घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ सुराग नहीं मिला। सोमवार रात ही परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि छात्र की बरामदगी की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।