फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Private bus passengers manipulating woman, Commotion.

प्राइवेट बस में महिला यात्रियों से छेड़छाड़, हंगामा

Tue, 22 Dec 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 22 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Private bus passengers manipulating woman, Commotion.
आनंद विहार से बरेली जा रही एक प्राइवेट बस में चढ़े कुछ शरारती तत्वों ने महिला यात्रियों से छेड़छाड़ कर दी। यात्रियों, चालक और परिचालक ने विरोध किया तो मनचलों ने उनके साथ हाथापाई की।
विज्ञापन


इसके बाद मनचले बस उतरकर भाग गए। बाईपास पर बस रुकने पर यात्रियों ने हंगामा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने यात्रियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से रविवार शाम एक प्राइवेट बस बरेली के लिए करीब 40 सवारियों को लेकर निकली थी।

बताया गया कि बस में कुछ शरारती तत्व भी चढ़ गए। जब परिचालक ने उनसे किराया मांगा तो उन्होंने ने परिचालक से अभद्रता की और महिला यात्रियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब यात्रियों ने युवकों की हरकत का विरोध किया तो मनचलों यात्रियों, चालक और परिचालक के साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान बस निजामपुर बाईपास से आगे निकली तभी जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान शरारती तत्व बस से उतरकर भाग गए। बस के रुकने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया और सूचना कंट्रोल रूम को दी।

पुलिस ने किसी प्रकार यात्रियों को शांत किया और बस को रवाना कर दिया। एसएचओ राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed