{"_id":"570bbff04f1c1b643e4a6ab8","slug":"police-reports-from-seeking-lodging","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपाइयों ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 11 Apr 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा जिला कार्यालय पर प्रेमी युगल के पकड़े जाने के मामले में सोमवार को सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिला और घटना के दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने मामले में सीओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल आजाद एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि 06 अप्रैल को दिल्ली रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर एक प्रेमी युगल को पकड़ा गया था।
विज्ञापन
जबकि तीन युवक भाग गए थे। उनका कहना था कि तहरीर देने के बावजूद इस मामले में कोतवाली में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, जो काफी गंभीर विषय है। पदाधिकारियों ने एसपी से इस मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस दौरान इकबाल कुरैशी, श्याम सुंदर भुर्जी, महताब, आफताब मंसूरी, इमरान, शकील कुरैशी, साजिद हसन, मोबीन, हारून, मिथलेश गौतम, असीम, आमीर मीर आदि मौजूद रहे।