फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police picked four crooks.

हाफिजपुर पुलिस ने चार बदमाश दबोचे

Thu, 02 Feb 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 02 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Police picked four crooks.
चार बदमाश दबोचे - फोटो : अमर उजाला

थाना हाफिजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोएडा से लूटे गए एक ट्रक के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों से लूटी हुई नकदी, एक तमंचा और दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हाफिजपुर थानाध्यक्ष नरेश सिंह पुलिस टीम के साथ बुलंदशहर रोड पर बाईपास स्थित पैट्रोल पंप के पास वाहन की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रोककर जांच के लिए कागज मांगे।
विज्ञापन


कागज नहीं दिखाने पर पुलिस ट्रक समेत उसमें सवार लोगों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह ट्रक 31 अक्तूबर 2016 को नोएडा से लूटा था और चालक को हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोड़ी के पास जंगल में फेंककर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे बेचने के लिए वह मेरठ जा रहे थे। इससे पूर्व भी उन्होंने मसूरी के गांव खिचरा से एक ट्रक चोरी किया था। पकडे़ गए आरोपियों ने अपने नाम विक्रम निवासी बिसाहड़ा नोएडा, सलमान, महेश और प्रेमवीर निवासी पटाड़ी थाना जारचा, नोएडा बताया है।


पुलिस ने उनसे एक तमंचे, दो चाकू, 3500 रुपये और ट्रक चालक का मोबाइल बरामद किया है।  उधर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने दो घटनाओं को स्वीकार किया है। इसके अलावा भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। उनके किसी गैंग से जुड़े होने की जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed