फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police Officer in DIG meeting, looted in the district.

डीआईजी की मीटिंग में पुलिस अफसर, जिले में लूट

Fri, 24 Mar 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 24 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Police Officer in DIG meeting, looted in the district.
जिले में लूट - फोटो : अमर उजाला

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर गांव में शुक्रवार दोपहर बाबा की कुटिया परिसर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे सेल्समैन से बाइकर्स ने 20 हजार रुपये लूट लिए। 100 नंबर पर सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा,

विज्ञापन


क्योंकि जिले के सभी पुलिस अफसर पुलिस लाइन में डीआईजी की मीटिंग में थे। हालांकि 20 मिनट बाद डॉयल 100 की दो गाड़ी वहां पहुंची। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कविनगर स्थित दयाल गैस एजेंसी पर सेल्समैन सोनू निवासी सोटावली गैस सिलेंडर सप्लाई करता है।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को टैंपो में 30 सिलेंडर लादकर गांव श्यामपुर में सप्लाई करने गया था। गांव के बाहर बाबा की कुटिया के समीप पहुंचकर सिलेंडर वितरित कर रहा था। तभी दोपहर डेढ़ बजे बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और सिलेंडर के रेट पूछने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद वह लौट गए। दरअसल उस समय वहां कुछ लोग खड़े थे। थोड़ी देर बाद तीनों युवक बाइक से फिर पहुंचे और तमंचे के बल पर सोनू से 20 हजार रुपये लूट लिए।

लूट होने के बाद पीड़ित सोनू ने शोर मचाकर वहां से गुजर रहे बाइक सवार एक युवक से लिफ्ट मांगी। लिफ्ट लेकर उसने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाशों ने हथियार दिखा भगा दिया।


सूचना मिलने पर डॉयल 100 की दो गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने पर 20 मिनट लग गए।

घटना के समय पुलिस लाइन में डीआईजी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेने वाले थे और पुलिस अफसर वहां जमा थे। मीटिंग समाप्त होने के बाद भी कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में पहुंचा।

बदमाशों की धरपकड़ के लिए दो टीमें गठित की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।  सुधीर कुमार, एसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed