फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police accused of collusion with the mining mafia.

पुलिस पर खनन माफियाओं से मिलीभगत का आरोप

Wed, 14 Sep 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 14 Sep 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
Police accused of collusion with the mining mafia.
खनन - फोटो : demo pic

सिंभावली में हाईवे पर ट्रक चालक से लूटपाट के मामले में गिरफ्तार एडीएम की कार के चालक की पत्नी ने सिंभावली पुलिस पर पति को जबरन मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। वहीं, गाड़ी मालिक ने भी एक अधिकारी व सिंभावली पुलिस पर खनन माफियाओं से साठगांठ का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


दोनों ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि 10 सितंबर की रात सिंभावली थाना क्षेत्र में नीली बत्ती लगी कार के चालक व होमगार्डों पर एक ट्रक चालक ने मोबाइल व नगदी लूटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने चालक चेतन व विवेक को गिरफ्तार कर ली थी। सोमवार को चेतन की पत्नी ने आईजी से शिकायत की है कि उसके पति आठ वर्ष से सरकारी अफसरों की गाड़ियां चला रहे हैं। 12 सितंबर को उसके पति को सिंभावली पुलिस ने उठा लिया। उसे छोड़ने की एवज में पुलिस ने 80 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कार मालिक ने एसपी से शिकायत की है कि एसडीएम के अवकाश पर होने के चलते कार एक वरिष्ठ अधिकारी के पास थी। 10 सिंतबर को वह बुखार से पीड़ित था। तभी संबधित अधिकारी का फोन आया तो उसने अपने भाई विवेक को कार देकर अधिकारी के आवास पर भेज दिया।

कार में विवेक व कार चालक चेतन सहित चार लोग सवार होकर खनन की सूचना पर सिंभावली क्षेत्र में पहुंचे लेकिन खनन माफिया भाग गए। जबकि ट्रक चालक के साथ मारपीट की गई।


उसके बाद सिंभावली पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी की मिलीभगत से पुलिस ने विवेक, चेतन व उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया। पीड़ित ने फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

एसपी अलंकृता सिंह ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed