{"_id":"5915dac24f1c1bf20785114e","slug":"people-from-two-communities-in-dispute-of-transaction","type":"story","status":"publish","title_hn":" लेनदेन के विवाद में भिड़े दो समुदाय के लोग, कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में भिड़े दो समुदाय के लोग, कोतवाली में हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 12 May 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवी करीम में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। कोतवाली पहुंचे विशेष समुदाय के लोगों ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने कोतवाली के बाहर जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए युवकों को खदेड़ दिया। मोहल्ला नवी करीम निवासी जब्बार व गफ्फार ने मोहल्ले में ही अजय की दुकान पर अपनी वाशिंग मशीन ठीक करने के लिए दी थी।
विज्ञापन
ठीक कराने के पैसे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि जब्बार और गफ्फार ने अजय के साथ मारपीट की। अजय की सूचना पर पहुंची पुलिस जब्बार, गफ्फार, राशिद व अजय को थाने ले गई।
विज्ञापन
इसी दौरान बड़ी संख्या में विशेष समुदाय के महिला और पुुरुष कोतवाली पहुंच गए और पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने।
इसके बाद हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ को बाहर खदेड़ दिया। गुस्साए युवकों ने कोतवाली के बाहर जाम लगाने का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को तितरबितर किया। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि हंगामा करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके अलावा मारपीट के मामले में दोनों पक्षों में शांतिभंग में कार्रवाई की जाएगी।