फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   operators Serried on dhaba, assault

हाईवे पर भिडे़ ढाबा संचालक, मारपीट

Fri, 21 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर Updated Fri, 21 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
operators Serried on dhaba, assault
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज बसों का ठहराव नए ढाबे पर होने से नाराज दूसरे ढाबे के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार दोपहर जमकर हंगामा किया। गुस्साए ढाबा कर्मियों ने अनुबंधित ढाबे में घुसकर तोड़फोड़ की और समेत वहां मौजूद कर्मचारियों से मारपीट कर दी।

विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी ढाबा कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के सामने स्थित शिवम टूरिस्ट ढाबे पर बृहस्पतिवार दोपहर रोडवेज बस रुक रहीं थीं।
विज्ञापन


यहां पर यात्री खाना-नाश्ता कर रहे थे। इस ढाबे को दो दिन पहले ही परिवहन निगम ने बस रुकने का अनुबंध मिला था। यूपी रोडवेज निगम ने दिल्ली-मुरादाबाद रूट पर शिवम ढाबे को अनुबंधित किया था। इसका 19 अक्तूबर को मेरठ आरएम ऑफिस में एग्रीमेंट होने के बाद बृहस्पतिवार को गढ़ डिपो से टीआई की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबा संचालक मुहम्मद शादाब ने बताया कि टीआई के साथ वह हाईवे किनारे बस चालकों से बातचीत कर उनसे अपने अनुबंधित ढाबे में बसों के ठहराव का निवेदन कर रहा था। अभी तक रोडवेज बसें हाईवे की दूसरी साइड में स्थित गंगा यात्री प्लाजा पर रुकती थीं।

इसी दौरान गंगा यात्री प्लाजा ढाबे के संचालक के साथ वहां काम करने वाले ईश्वर, साबिर, उम्मेद, परवेज समेत करीब ढाई दर्जन लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसके ढाबे में घुस आए।
उन्होंने शिवम ढाबे में काम करने वाले कर्मियों से मारपीट कर दाल-सब्जी, मूंगफली, चाऊमीन समेत कई स्टॉलों में तोड़फोड़ कर सामान को फेंक दिया।

पीड़ित का आरोप है कि हमले में ढाबे पर काम करने वाले इकराम, पप्पू, महेश, राकेश समेत कई लोग घायल भी हो गए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर दाल-सब्जी समेत स्टॉलों का सामान जमीन पर पड़ा हुआ था, जहां ढाबे पर काम करने वाले कई मजदूरों के कपड़े बुरी तरह फटे हुए थे और उनमें कई को चोट भी लगी हुई थी।

ढाबा संचालक मुहम्मद शादाब की तहरीर पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मारपीट और हंगामा होने से ढाबे पर खाना-नाश्ता कर रहे यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। हंगामे के दौरान चालक बसों को लेकर निकल गए।


वहीं, गंगा प्लाजा ढाबे के मालिक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि कारोबार की रंजिश में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि शिवम ढाबा संचालक शादाब कुरैशी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी दबोच  लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed