फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Operation Thunder began in the district.

जिले में ऑपरेशन थंडर शुरू, अपराधियों में हड़कंप

Thu, 14 Jul 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 14 Jul 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
Operation Thunder began in the district.
police fight - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधीक्षक ने जिले में ऑपरेशन थंडर अभियान को शुरू कर अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है। इस अभियान के तहत अब तक 99 शातिर लुटेरे,  24 इनामी और 23 अपराधियों दबोचा गया है। वहीं, कई लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि अपराधों लगाम कसने के लिए ऑपरेशन थंडर अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान में अब तक 99 शातिर डकैतों/लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.66 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, जिले में 24 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो 15-15 हजार और एक 12 हजार व शेष आरोपियों पर पांच हजार का इनाम घोषित था। 23 अपराधियों की एचएच खोली गई जबकि मृत्युपरांत कई वर्षों से लंबित 45 खाका एचएस नष्ट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 47 अपराधियों की पहचान कर अपराधिक रिकॉर्ड संकलित कर 10 गैंग डी श्रेणी के में पंजीकृत किए गए। 136 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाया गया। 29 अपराधियों को जिला बदर किया गया है। इनमें से 21 जिला बदर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अवैध आग्नेय शस्त्रों की चेकिंग कराकर 08 रिवाल्वर, पिस्टल फैक्ट्ररी मेड तथा 128 सीएमपी व 251 कारतूस बरामद कर 222 अपराधियों को शस्त्र अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23503 अभियुक्तों के खिलाफ एमवी एक्ट तहत कार्रवाई की गई है। उनसे 19.50 लाख का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही वर्ष 2014 से अब तक संपति संबंधी अपराधों में जेल से रिहा हुए अपराधियों की पहचान की गई है।


इनमें हापुड़ जिला के 262 अपराधियों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। बाहरी जिले के 214 अपराधियों को सूचीबद्ध कर पुलिस महानिरीक्षक मेरठ जोन के माध्यम से संबंधित जिला पुलिस प्रभारियों को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed