{"_id":"57a3572e4f1c1bc3762ba470","slug":"operation-majnu-was-finally-picked-up-eight-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन मजनूं में आठ मनचले दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑपरेशन मजनूं में आठ मनचले दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 04 Aug 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल-कॉलेजों के रास्तों पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की पुलिस ने बृहस्पतिवार को धरपकड़ की। ऑपरेशन मजनूं के तहत पुलिस ने आठ मनचलों को दबोच लिया। परिजनों की मौजूदगी में माफी मांगने पर पुलिस ने बिना कार्रवाई किए सभी आरोपियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
सिंभावली में स्कूल-कॉलेजों वाले रास्तों सहित रेलवे और हिम्मतपुर रोड पर छात्राओं के साथ अक्सर छेड़खानी की घटनाएं होती रहती हैं। इसको लेकर दो सप्ताह पहले प्रिंसिपल वृत्तपाल शास्त्री ने थाने में पत्र देकर छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को पुलिस ने ऑपरेशन मजनूं चलाया। पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों के रास्तों सहित हिम्मतपुर और रेलवे रोड पर खड़े आठ मनचलों को दबोच लिया। इनकी धुनाई के बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई और सूचना देकर उनके परिजनों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
एसओ एनके शर्मा ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में माफी और भविष्य में इस तरह की कोई भी हरकत न करने का वादा करने पर मनचलों को छोड़ दिया गया। ऑपरेशन मजनूं जारी रहेगा।