{"_id":"95e06ec6aa89cad4e42fcb4a04fded7c","slug":"opened-the-door-before-going-the-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के गुजरने से पहले ही खोला फाटक, टला हादसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के गुजरने से पहले ही खोला फाटक, टला हादसा
अमर उजाला, पिलखुवा
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हापुड़ रेलवे ट्रैक के चंडी फाटक पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। गेट मैन ने लापरवाही कर दिल्ली से हापुड़ की तरफ जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के गुजरने से पहले ही फाटक खोल दिया।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन की चपेट में नहीं आया, नहीं तो हादसा हो सकता था। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस हापुड़ की तरफ जा रही थी।
चंडी फाटक पर ट्रेन के गुजरने से पहले ही फाटक खोल दिया और दोपहिया वाहन निकलने शुरू हो गए। ट्रेन का पिछला डिब्बा चंडी रोड पर फाटक के बीच में रुक गया।
खास बात यह रही कि ट्रेन फाटक के बीचों बीच करीब पंद्रह मिनट तक खड़ी रही, फिर भी गेट मैन ने फाटक बंद नहीं किया। उधर, गेटमैन ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ट्रेन निकल गई थी, पिछला डिब्बा थोड़ा सा रह गया था। जाम ज्यादा नहीं लगे, इसलिए उसने फाटक खोल दिया था। पिलखुवा रेलवे स्टेशन अधीक्षक अचलेश शर्मा ने बताया कि जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।