फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   On NH-24 collied 20 vehicles, took two hours jam.

एनएच-24 पर भिड़े 20 वाहन, दो घंटे लगा जाम

Wed, 10 Feb 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 10 Feb 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
On NH-24 collied 20 vehicles, took two hours jam.
एनएच-24 पर बुलंदशहर रोड पुल के पास बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण करीब 20 वाहन आपस में टकरा गए। आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दो घंटे तक एनएच जाम रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण बहुत कम दृश्यता थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गया।
विज्ञापन


पीछे से आ रही आई-20 कार में घुस गई। उसके पीछे से एसेंट कार भी टकरा गई। दुर्घटना में एसेंट कार सवार आशू और वकील घायल हो गए। कार के पीछे से एक मिनी ट्रेवल बस, स्विफ्ट कार और एक बस भिड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कार सवार दो युवक घायल हो गए। तभी डस्ट से भरा एक ट्रक मुरादाबाद की ओर से आया और क्षतिग्रस्त वाहनों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चला गया।


ट्रक से स्विफ्ट कार टकरा गई। ट्रक रैलिंग तोड़कर खाई में पलट गया। कार में पीछे से मिनी ट्रक घुस गया। लियाकत अली और दादरी निवासी अनिल घायल हो गए।

दिल्ली से मुरादाबाद जा रही इनोवा छोटा हाथी से टकरा गई। दिल्ली से नैनीताल जा रही एक इनोवा भी आकर वाहनों से टकराई। जिसमें जयप्रकाश चोटिल हो गया।

सिंभावली से पिलखुवा लकड़ी लेकर जा रहा एक कैंटर बस से जा टकराया। रामपुर से पंजाब जा रही एक टयोटा कार भी घुस गई।

हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की भिड़ंत होने से दो घंटे जाम लगा रहा। किसी प्रकार पुलिस ने मामूली रूप से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया। दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर जमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed