{"_id":"570531bc4f1c1b0962c810d3","slug":"old-man-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध का शव मिलने से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 06 Apr 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी में एक वृद्ध का शव मिलने से अफरातफरी मच गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह किसी ने सूचना दी कि
विज्ञापन
एक 70-72 वर्षीय वृद्ध आदर्श नगर के पास बदहवास हालत में पड़ा है। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। फिलहाल आसपास के थानों से शव को शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।