{"_id":"5915debc4f1c1b647f8510d0","slug":"notice-of-ghost-coming-on-number-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 नंबर पर दी भूत आने की सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
100 नंबर पर दी भूत आने की सूचना
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 12 May 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
भूत प्रेत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने सौ नंबर पर फोन कर सूचना दी कि उसकी बेटी पर भूत आ गया है और वह सबको परेशान कर रहा है। मामला सुनकर पुलिसकर्मी सकते में आ गए। हालांकि पुलिस पहुंची तो मामला परिवार में आपसी मारपीट का निकला।
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला गिरधरपुरा निवासी एक व्यक्ति ने 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी के सिर भूत आ गया है और वह भूत परिवार की दूसरी महिलाओं के साथ मारपीट कर रहा है।
विज्ञापन
पहले तो पुलिस शिकायत को सुनकर सकते में आ गई, लेकिन मारपीट को देखते हुए गाड़ी को मोहल्ले में भेजा गया। इस दौरान भी व्यक्ति बेटी पर भूत आने की बात कहता रहा। जिस पर पुलिस ने उसे हड़का दिया।
विज्ञापन
डायल 100 के प्रभारी यतीश पूनिया ने बताया कि सुबह इस प्रकार की कॉल आयी थी। जिसे लेकर पुलिस को मौके पर भेजा गया, लेकिन मामला आपसी पारिवारिक मारपीट का निकला।