फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mother-son and the couple injured in accident.

एक्सीडेंट में मां-बेटा और दंपति समेत 12 घायल, दो गंभीर

Mon, 16 May 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 16 May 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
Mother-son and the couple injured in accident.
एक्सीडेंट में दंपति और मां-बेटे घायल - फोटो : अमर उजाला

गढ़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए एक्सीडेंट में दंपति और मां-बेटे समेत 12 लोग घायल हो गए। इनमें दो को गंभीर हालत में  मेरठ रेफर किया गया है। अन्य घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मेरठ के मवावा निवासी कल्लू सिंह गढ़ में हाईवे किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूढ़े भरकर ले जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तरी एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इससे कल्लू नीचे गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन


दूसरी घटना रविवार की रात 11 बजे बदरखा मोड़ पर हुई, वहां तेज रफ्तार केंटर ने इंडिका कार को साइड मार दी। इससे कार सवार दिल्ली के शहादरा निवासी खादिम, उसकी पत्नी रेशमा, साली नईमा और चालक मुहब्बत अली घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है। पर्यटन विभाग के राही होटल के सामने हाईवे पर केंटर और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें केंटर चालक योगेश, क्लीनर मोहन निवासी बदायूं, ट्रक चालक राकेश और क्लीनर महीपाल निवासी अलीगढ़ घायल हो गए।

घायल ट्रक और केंटर के चालक की हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ को रेफर कर दिया है। चौथी घटना में हाईवे पर जा रहे बाइक सवार वीरेश निवासी मुजफ्फरनगर को मारुति कार ने साइड मारकर घायल कर दिया।


पांचवीं घटना बहादुरगढ़ के गांव नानई के पास हुई, जहां डेहरा कुटी से दवा लेने आते समय एल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें स्याना निवासी राहुल और उसकी मां जयवती घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed