{"_id":"cdcdd3561dbe7d7318073affecc1284f","slug":"mother-s-improprieties-daughter-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से की अभद्रता, बेटी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां से की अभद्रता, बेटी को पीटा
अमर उजाला, गढ़
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मां से गाली-गलौच करने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने सिर में डंडा मारकर उसकी बेटी को घायल कर दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटे के साथ पड़ोसी के घर में घुस गया और महिला से गाली गलौच करने लगा।
शोर सुनकर घेर में काम कर रही उसकी बेटी सोनम घर पहुंच गई और मां से गाली गलौच करने का विरोध किया। आरोपियों ने उसे लात-घूसों से पीटा और सिर में डंडा मार दिया।
लहूलुहान सोनम जमीन पर गिर पड़ी। सोमन के पिता ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर वाईके पूनिया का कहना है कि किशोरी को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।