{"_id":"57950f684f1c1bc148c4d4f1","slug":"morning-walk-coil-belonged-woman-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निंग वाक पर निकली महिला का कुंडल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्निंग वाक पर निकली महिला का कुंडल लूटा
ब्यूरो,अमर उजाला हापुड़।
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पॉश कालोनी संजय विहार में रविवार की सुबह बाइक सवार दो युवकों ने मार्निंग वाक पर निकली महिला के कुंडल लूट लिए। इस वारदात से कालोनी में सनसनी फैल गई। पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
संजय विहार निवासी शिक्षक अवधेश श्रीवास्तव की पत्नी बीना श्रीवास्तव रविवार सुबह पांच बजे मार्निंग वाक पर निकली थी। तभी काली बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके कुंडल छीन लिए। शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
इलाकाई लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले भी मार्निंग वाक पर निकली एक महिला से सोने की चेन लूट ली गई थी। आए दिन हो रही लूटपाट की वारदातों से कालोनी में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
अधिकांश महिलाओं ने सुबह की सैर पर निकलना बंद कर दिया है। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।