फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Minister's brother was threats to police inspector

मंत्री के भाई ने सरकार आने पर दी भुगतने की धमकी

Fri, 13 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़ Updated Fri, 13 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Minister's brother was threats to police inspector
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के भाई ने कार से झंडा व हूटर उतरवाने और चालान करने पर बाबूगढ़ थाने के प्रभारी को सरकार आने पर भुगत लेने की धमकी दी है। थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए मंत्री के भाई के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बनखंडा रोड पर बाबूगढ़ पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार कुचेसर चौपला से स्याना की ओर जाती दिखाई दी। कार में हूटर और सपा का झंडा लगा हुआ था। पुलिस ने कार रोककर उसके चालक से पूछताछ की और कार से झंडा व हूटर उतरवाते हुए एक हजार रुपये का चालान कर दिया।
विज्ञापन


कार चालक ने चालान होने पर मंत्री के भाई व किठौर नगर पालिका, जनपद मेरठ के पूूर्व चेयरमैन शम्स परवेज को जानकारी दी। इसके बाद शम्स परवेज ने फोन पर बाबूगढ़ निरीक्षक यतेंद्र सिंह को धमकाया। इंस्पेक्टर यतेंद्र सिंह ने बताया कि मंत्री के भाई ने सरकार आने पर भुगत लेने की धमकी दी है। उन्होंने मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अफसरों के निर्देश पर शम्स परवेज के खिलाफ उन्होंने एनसीआर दर्ज कराई है। वहीं, शम्स परवेज से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उधर, सीओ एसके दुबे ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर गाड़ी का चालान किया गया है। धमकी देने के मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्थिति में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed