{"_id":"58e149014f1c1bbf6e5b460d","slug":"lovers-couple-eaten-poison-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने खाया जहर, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने खाया जहर, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
जहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में प्रेमी युगल ने परिजनों द्वारा मिलने का विरोध करने पर जहर पी लिया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करीब 18 वर्षीय युवती का अपने ही गांव के दूसरी जाति के 20 वर्षीय युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के माता पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी होने पर परिजनों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
इस संबंध में एक सप्ताह पूर्व पंचायत भी हुई थी। यहां दोनों को अलग अलग रहने का फरमान सुनाया गया। इसके बाद भी दोनों एक दूसरे से छिपकर मिलते रहे। रविवार सुबह दोनों घर से निकल कर पास ही खाली पड़े एक घेर में पहुंचे।
विज्ञापन
यहां उन्होंने साथ जीने व मरने की कसम खाते हुए जहरीला पदार्थ पी लिया। काफी देर तक युवती के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले तो यहां घेर में दोनों बेसुध पड़े मिले।
लोगों ने उन्हें हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में दोनों के परिजनों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जहर खाने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।