{"_id":"6acfe43684f5e9bb170b744d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159558-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लोडर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लोडर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
नीलेश (फाइल फोटो)
- फोटो : Videograb
पुरवा। सोहरामऊ-पुरवा मार्ग पर शिवदीनखेड़ा के पास बुधवार को तेज रफ्तार लोडर ने दो बाइकों में टक्कर मारी। हादसे में एक की मौत हो गई। उसका साथी और दूसरी बाइक सवार दो युवक घायल हुए। हादसे में लोडर भी अनियंत्रित होकर पलट गया जबकि चालक भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
पुरवा कोतवाली के सेमरीमऊ निवासी नीलेश (42) साथी गदोरवा निवासी अंशु (32) के साथ बुधवार शाम सात बजे सोहरामऊ स्थित हिंदुस्तान लीवर कंपनी में नौकरी कर घर लौट रहा था। सोहरामऊ-पुरवा मार्ग पर शिवदीनखेड़ा के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। टक्कर मारने के बाद भाग रहे लोडर ने रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र के उदितखेड़ा निवासी दीपू (29) और बीघापुर के अकवाबाद निवासी जितेंद्र सिंह (52) की बाइक में टक्कर मारी। इससे वह भी घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद भगाने में लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक भाग निकला।
घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने एंबुलेंस से सभी को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने नीलेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल अंशू को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दीपू और जितेंद्र का सीएचसी में उपचार चल रहा है। नीलेश की मौत से पत्नी पिंकी, मां रजाना, पिता ईश्वरदीन और दो बच्चे बेहाल हैं।
विज्ञापन
कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि लोडर की टक्कर से बाइक सवार नीलेश की मौत हुई है। दूसरे बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायल हैं। लोडर कब्जे में है, चालक का पता लगाया जा रहा है।