फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lover couple body found hanging on the tree.

प्रेमी युगल के शव गांव के बाहर पेड़ पर लटके मिले

Wed, 03 May 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 03 May 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Lover couple body found hanging on the tree.
प्रेमी युगल पेड़ पर लटके मिले - फोटो : अमर उजाला

सात दिन से लापता प्रेमी युगल के शव बुधवार को गांव के बाहर एक पेड़ पर लटके मिले। किशोरी की चुनरी के दोनों सिरों से गले में फंदा लगाकर दोनों शव लटके हुए थे। ग्रामीण दोनों को एक सप्ताह से तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन


शवों से दुर्गंध उठने पर लोगों को इनकी जानकारी हुई। प्रेमी युगल के शव लटके होने की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। किशोरी के पिता ने उसके गायब होने के बाद चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  
विज्ञापन


धौलाना थाना क्षेत्र के गांव ककराना से प्रेमी युगल 27 अप्रैल से गायब था। 16 वर्षीय किशोरी कोमल रात को रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। उधर गांव का ही 18 वर्षीय पंकज भी लापता था। गांव में इनके प्रेम प्रसंग की चर्चा आम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इनके गायब होने के तीन दिन बाद ही गांव के चार युवकों पंकज, राजू, भोले व कुलदीप के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की के पिता ने इस मामले में मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायत कर बेटी को  बरामद कराने की गुहार लगायी थी।

इनके शव बुधवार सुबह गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर लटके मिले। मृतकों के शरीर से खाल तक उतरने लगी थी और सड़ने से दुर्गंध फैल रही थी।  किशोरी की चुनरी के दोनों सिरों से गले में फंदा लगाकर पेड़ की एक डाल से लटके हुए थे।

शव लटके होने की सूचना से दोनों के परिजन सन्न रह गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। एसओ हरशरण शर्मा ने बताया कि बुधवार को ग्राम प्रधान दिनेश राणा ने सूचना दी कि लोगों ने धर्मपाल  सिंह  के  खेत  में  जामुन के पेड़ पर लापता प्रेमी युगल के शव  लटके देखे हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को उतारकर उनके परिजनों को बुलाकर  शिनाख्त कराई। सूचना मिलते ही एसपी हेमंत कुटियाल, एएसपी राम नयन यादव और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी हेमंत कुटियाल ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

लड़की की आयु बामुश्किल 16 वर्ष और लड़के की 18 वर्ष थी। एसपी का कहना था कि इस उम्र में इतना बड़ा निर्णय लिया जाना, सोचने का विषय है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।


युवक और किशोरी के अलग जाति से होने के चलते गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मृतक पंकज के खिलाफ थाने में मुकदमा कायम होने के बाद पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed