{"_id":"6b0886c753d6e193e00f76d7","slug":"woman-and-her-father-threatened-for-refusing-reconciliation-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-161181-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सुलह से इन्कार पर महिला और उसके पिता को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सुलह से इन्कार पर महिला और उसके पिता को धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और तलाक की प्राथमिकी में सुलह करने से इन्कार करने पर एक महिला और उसके पिता को घेरकर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति अपने साथियों के साथ बीएसए कार्यालय के पास पहुंचा और प्राथमिकी वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा।
विरोध करने पर महिला और उसके पिता को गालियां और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र के नेदुला बाईपास पटखौली निवासी शशि प्रभा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में शहर क्षेत्र में मुख्य सेविका के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि पति सूरज मिश्रा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और तलाक का मुकदमा जिला न्यायालय में चल रहा है।
24 नवंबर को मुकदमे में सुलह के लिए तारीख लगी थी। वह पिता के साथ न्यायालय पहुंची लेकिन पति सूरज पेशी पर नहीं आया। आरोप है कि न्यायालय से लौटते समय दोपहर करीब 3:10 बजे बीएसए कार्यालय से लगभग 100 मीटर दक्षिण पति सूरज मिश्रा साथी अनुराग पांडेय उर्फ सत्यम और तीन-चार अन्य लोगों के साथ पहुंच गया।
सभी ने उन्हें घेर लिया और मुकदमे में सुलह करने तथा उसे वापस लेने का दबाव बनाने लगे। महिला के अनुसार, सुलह से इन्कार करने पर आरोपियों ने उन्हें और उनके पिता को अपशब्द कहे। विरोध करने पर सभी आक्रामक हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। किसी तरह वह पिता के साथ वहां से जान बचाने में सफल रही।
शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके कार्यक्षेत्र में भी निगरानी करते रहते हैं और केस वापस न लेने पर पिता-पुत्री की हत्या करने की धमकी दे चुके हैं। इससे उसे और उसके परिवार को अनहोनी की आशंका बनी है।
कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।