{"_id":"58fce9dc4f1c1bb3748b5621","slug":"looted-cash-mobile-from-youth-on-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर युवक से नकदी-मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर युवक से नकदी-मोबाइल लूटा
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
मोदीनगर निवासी एक युवक से अतरौली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर पांच हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया और भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मोदीनगर निवासी राहुल रविवार को किसी काम से पिलखुवा आया था। दोपहर को यहां से लौटते समय गांव अतरौली के पास अब्बलपुर की पुलिया पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद तमंचे के बल पर युवक से पांच हजार रुपये की नकदी व एक मोबाइल लूटकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन