फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theft worth lakhs at a forest department employee's house near Lalkuan Kotwali

Nainital News: लालकुआं कोतवाली के पास वनकर्मी के घर से लाखों की चोरी

Mon, 19 Oct 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 19 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs at a forest department employee's house near Lalkuan Kotwali
लालकुआं। कोतवाली से महज पांच मीटर दूर एक वनकर्मी के घर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। चोरों ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार आजाद नगर निवासी मोहिनी परिहार का मकान कोतवाली के ठीक बगल में है। गत दिवस वह एक रिश्तेदारी में गई थीं। रात को वह घर नहीं लौटीं। इस पर चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोर घर के अंदर से जेवरात व नकदी ले गए।
विज्ञापन

मोहिनी परिहार ने बताया कि चोर सोने के दो मंगलसूत्र (दो तोले से अधिक), कान के टॉप्स और करीब आधा किलो चांदी ले गए। इसके अलावा 22 हजार रुपये भी ले गए। बताया कि जब वह घर लौटी तो उन्हें चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

कोट
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed