फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman raped after being lured into a romantic trap; video recorded

Mathura News: प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Woman raped after being lured into a romantic trap; video recorded
मांट। थाना क्षेत्र के एक कस्बे की 19 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये मांगे। रकम न मिलने पर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती गांव के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि मई 2025 में युवक उसे वृंदावन के एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। करीब 10 दिन बाद आरोपी ने युवती के घर पहुंचकर दोबारा दुष्कर्म किया और उसका भी वीडियो बनाया। वीडियो हटाने के लिए आरोपी ने तीन लाख रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद से युवती मानसिक परेशानी का सामना कर रही है। मांट पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ मांट अमरनाथ ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed