{"_id":"572379da4f1c1b807aa91650","slug":"kin-to-the-arrest-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलम के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने बोला हल्ला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलम के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने बोला हल्ला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 29 Apr 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
असलम के परिजनों ने बोला हल्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असलम हत्याकांड के आरोपियों की दो दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने शुक्रवार को कोतवाली में हंगामा किया और बाहर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर लोग मान गए, लेकिन उन्होंने पुलिस को 24 घंटे की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
अगर जल्द आरोपी नहीं पकड़ गए तो एसपी के आवास का घेराव किया जाएगा। नगर के मोहल्ला अलीनगर निवासी मोहम्मद असलम (35) पिछली सोमवार की रात अचानक लापता हो गया था। दो दिन बाद उसका शव रामपुर रोड स्थित एक खेत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
असलम के भाई शाहिद ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दो दिन बीत जाने पर भी कोतवाली पुलिस हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। इससे परिजनों में रोष है।
विज्ञापन
शुक्रवार को परिजन मोहल्लेवासियों के साथ कोतवाली पहुंचे और हंगामा कर कोतवाली के बाहर जाम लगाने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने लोगों को समझाया।
परिजनों ने बताया कि असलम के शरीर पर शायद ही ऐसा कोई अंग होगा, जहां चोट के निशान नहीं पाए गए। अब पुलिस इस मामले में हत्यारोपियों को गिरफ्तार ही नहीं कर रही है। आरोपियों के गिरफ्तार नहीं होने पर असलम की पत्नी रुखसाना बार-बार बेहोश हो रही है। उसकी पुत्री सानिया अस्पताल में भर्ती है।
यदि पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो परिजन एसपी आवास पर धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। वहां पर याकूब, हाकमीन, शाहिद, असरफ, मोहम्मद जाहिर, शाहिद कुरैशी, फकरू, गुलफाम, हाजी कालू, हाजी गुफरान, जाहिद, असलम कुरैशी आदि रहे।