{"_id":"57fd04974f1c1bd87528e58d","slug":"jam-on-the-highway-hit-a-fierce-vijayadashmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयदशमी पर हाईवे पर लगा भीषण जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजयदशमी पर हाईवे पर लगा भीषण जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
एनएच-24 पर पिलखुवा बस स्टैंड के पास मंगलवार शाम विजयदशमी पर भीषण जाम लग गया। इसके चलते हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि घंटेभर की मशक्कत के बाद जाम खुलने पर चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
मंगलवार को विजयदशमी पर शहर में मेला देखने आने वाले लोगों के कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। इस कारण पिलखुवा बस स्टैंड के पास शाम के समय भीषण जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
इस दौरान वाहन चालकों के बीच रोडरेज की घटनाएं भी देखने को मिली। हालांकि घंटेभर की मशक्कत के बाद करीब पांच बजे यातायात पुलिस जाम खुलवाने में सफल रही। कोतवाल विजय बहादुर सिंह का कहना है कि जाम लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजकर जाम में खुलवा गया।
विज्ञापन