{"_id":"58bc6a854f1c1b6001e7eed2","slug":"in-the-guise-of-a-monk-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधू का वेष में हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साधू का वेष में हत्यारोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां को थप्पड़ मारने के बदले में किसान की हत्या करने वाला आखिरकार दो साल बाद पकड़ में आ गया। वह जमानत मिलने के बाद अदालत की पेशी पर पहुंचने की बजाय साधू का वेश धारण कर अमरोहा के मंदिर में रह रहा था।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ पुलिस ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पड़ोसी गांव डेहरा के जंगल से राजू निवासी खेड़ा को गिरफ्तार किया। वह हत्या के मामले में दो साल से वेश बदलकर फरार था। जानकारी के अनुसार करीब तीन साल पहले किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर खेड़ा निवासी जसवंत सिंह ने राजू की मां को थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन
इससे गुस्साए राजू ने गोली मारकर जसवंत सिंह की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह जमानत कराकर रातों रात गांव छोड़कर गायब हो गया था। एसओ संजीव शुक्ला ने बताया कि दो साल से अदालत की पेशी पर नहीं पहुंचा हत्यारोपी राजू साधू की वेशभूषा में अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के एक मंदिर में रह रहा था।
विज्ञापन