फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   In-laws should be arrested.

ससुरालियों को किया जाए गिरफ्तार

Tue, 23 May 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 23 May 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
In-laws should be arrested.
नवविवाहिता की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी महिला की मौत के मामले में मंगलवार को बड़ी संख्या में मृतका के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। लोगों ने मात्र पति के खिलाफ कार्रवाई पर रोष प्रकट कर पूरे परिवार को आरोपी बनाए जाने की मांग की।

विज्ञापन


बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कनिया कल्याणपुर निवासी ओमपाल की पुत्री अंजलि की शादी 28 फरवरी को गांव रसूलपुर निवासी मोहित के साथ हुई थी। छह दिन पहले अंजलि अपने मायके से लापता हो गई थी। सोमवार को उसकी लाश कनिया के जंगल से बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पसंद न आने के कारण मृतका के पति मोहित ने ही उसकी गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मृतका के परिजन इस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर पहले थाना बाबूगढ़ और इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचे। इन लोगों का कहना था कि इस मामले में पूरे परिवार की मिलीभगत है।

पुलिस ने केवल पति मोहित पर कार्रवाई कर खानापूर्ति की है। जबकि पूरे ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि ग्रामीणों की एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद वे वापस लौट गए।


लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने भी उन लोगों से नगर पालिका परिसर में मुलाकात की और उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सीओ बाबूगढ़ से वार्ता करेंगे ताकि आरोपियों को कोई राहत नहीं मिले। इस मामले में एसपी हेमंत कुटियाल का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed