फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   husband commite suicide after dispute with wife

‘पत्नी के साथ न चलने पर खुद को जलाया’

Sat, 09 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Sat, 09 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
husband commite suicide after dispute with wife
  पत्नी के साथ न चलने पर ससुराल आए पति ने खुद को आग लगा ली। युवक को गंभीर हालत में  मेरठ रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  पुलिस के अनुसार अमरोहा की हसनपुर कोतवाली के गांव चोरपुर में रहने वाले पुष्पेंद्र की शादी करीब दो वर्ष पहले बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की लड़की से हुई थी जो तीन दिन पहले अपने देवर के साथ मायके आई थी।  लड़की ने कुछ दिन तक मायके में रुकने की बात कहकर देवर को लौटा दिया था। इस पर शनिवार को उसका पति उसे लेने ससुराल पहुंचा लेकिन जब उसे पता लगा कि पत्नी मायके की बजाए बुआ के घर गई हुई है तो वह भड़क गया। उधर, लड़की के घर वालों का कहना है कि पुष्पेंद्र ने मोबाइल पर बेटी से बात की और उससे चलने के लिए कहा लेकिन उसने दो तीन दिन बाद चलने की बात कही। कुछ देर बाद पुष्पेंद्र की चीख पुकार सुनाई दी। कमरे में जाकर देखा तो पुष्पेंद्र आग से घिरा हुआ था। आनन फानन आग बुझाकर उसे  गढ़ सीएचसी ले गए। जहां से उसे मेरठ को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

   उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ.रविंद्र का कहना है कि युवक का शरीर 60 फीसदी से भी अधिक झुलसा हुआ था, जिसे फर्स्ट एड के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पत्नी द्वारा दो तीन दिन बाद चलने की बात कहे जाने से नाराज होकर पुष्पेंद्र ने केरोसिन डालकर आग लगाई।  जांच पड़ताल के लिए पुलिस टीम को गांव में भेज दिया गया है। हालांकि इस घटना के विषय में अभी तक कोई  तहरीर नहीं दी गई है।
  वाईके पूनिया, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed