{"_id":"57728f504f1c1ba32c79b14f","slug":"home-guards-broke-the-house-and-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड ने घर में घुसकर मारापीटा, तोड़फोड़ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड ने घर में घुसकर मारापीटा, तोड़फोड़ की
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 28 Jun 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड ने घर में घुसकर मारापीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला शिवगढ़ी में रुपये के लेनदेन को लेकर मंगलवार की सुबह एक होमगार्ड ने अपने कुछ साथियों के साथ एक घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। घर वालों का आरोप है कि होमगार्ड व उसके साथियों ने लूटपाट भी की है।
विज्ञापन
इससे खफा परिजनों व मोहल्ले की महिलाओं ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी बबली ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन
उसने मोहल्ले में ही रहने वाले एक होमगार्ड से साल भर पहले 17 हजार रुपये उधार लिए थे। ब्याज सहित एक साल के अंदर बबली ने होमगार्ड को 34 हजार रुपये अदा किए। आरोप है कि इसके बाद भी होमगार्ड और रुपये देने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विरोध करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर परेशान करता था। मंगलवार को होमगार्ड अपने साथियों के साथ बबली के मकान में घुस आया। बबली की पत्नी सुरेश, पुत्र जीतू और पुत्रवधू सोनम ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की।
शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर वे लोग घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा लेकर चले गए। उधर, घटना के बाद परिजनों व मोहल्ले की महिलाओं ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर शिकायतीपत्र देकर होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।