{"_id":"56f29e764f1c1b9847f14d24","slug":"genitals-cut-salaries-of-servants-on-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन मांगने पर नौकर का काटा गुप्तांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेतन मांगने पर नौकर का काटा गुप्तांग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 23 Mar 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
बॉडी बिल्डर कंटेस्ट
- फोटो : Daily Mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भिक्कनपुरा निवासी एक युवक का डासना के कुछ किन्नरों ने गुप्तांग काट डाला। यह युवक किन्नरों के घरों में कामकाज करता था। वारदात के बाद से आरोपी किन्नर भागे हुए हैं। घटना 13 मार्च की है।
विज्ञापन
युवक गंभीर हालत में नगर के अस्पताल में भर्ती है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी नहीं पकड़े जाने पर युवक ने मसूरी पुलिस पर सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। मोहल्ला भिक्कनपुरा निवासी सुमित कुछ दिनों पहले घर से गाजियाबाद काम की तलाश में गया था।
विज्ञापन
वहां उसकी मुलाकात डासना निवासी कुछ किन्नरों से हो गई। सुमित के अनुसार किन्नरों ने उसे अपने यहां घरेलू कामकाज के लिए रख लिया और पांच हजार रुपये महीना वेतन तय हुआ।
विज्ञापन
आरोप है कि 13 मार्च को किन्नरों से उसने त्योहार पर घर जाने से पहले वेतन मांगा। इसके बाद किन्नरों ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोश होने पर उसका गुप्तांग काट डाला। आरोपी किन्नर उसे कमरे में बंदकर भाग गए।
किसी प्रकार उसने शोर मचाया तो एक बच्चे ने दरवाजा खोला। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे नगर के देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया। सुमित की शिकायत पर मसूरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआद दर्ज कर ली है, अभी तक एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है।
सुमित का आरोप है कि आरोपी किन्नर उस पर समझौता का दबाव बना रहे हैं। जिससे वह और उसका परिवार भयभीत है। पीड़ित ने डीआईजी से शिकायत की है।