फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fraud Inside the bank, 40 thousand flown.

बैंक के अंदर ठगी, 40 हजार उड़ाए

Mon, 15 Feb 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Mon, 15 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Fraud Inside the bank, 40 thousand flown.
बेटे की स्पेयर पार्ट्स की दुकान के लिए सामान खरीदवाने को बैंक से पैसे निकालने आए किसान को झांसा देकर ठग 40 हजार की रकम ले उड़े। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

 
बदरखा गांव निवासी किसान रईस अहमद सोमवार को गढ़-चौपला के पुरानी दिल्ली रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसे निकालने आया थे।

40 हजार रुपये का कैश हाथ में आने पर नोटों की गिनती कर रहा था, तभी बैंक में दो अनजान युवक पास में आकर बैठ गए।

जिन्होंने नोटों की गिनती कर रहे किसान को अपने झांसे में ले लिया और फिर उनमें एक युवक दूसरे से 40 हजार रुपये की मांग करने लगा।

इस पर उस युवक ने कागजों की गड्डी को डेढ़ लाख की रकम बताकर किसान की 40 हजार की रकम लेकर उसे अपने साथी को थमा दिया।

इसके बाद वह युवक रुपयों की बजाए कागजों की गड्डी को किसान के हाथ में थमाकर वहां से रफूचक्कर हो गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद किसान ने गड्डी को खोला तो उसके ऊपर पांच सौ का नोट बंधा हुआ था।
विज्ञापन


जबकि नीचे कागजों के टुकड़े भरे हुए थे। पीड़ित किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज लेकर के आधार पर ठगों की जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव का कहना है कि बहुत जल्द ठगों की धरपकड़ कराकर रकम बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed