{"_id":"5825faaf4f1c1bc932b3a49b","slug":"four-days-pistol-wielding-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":" तमंचे की नोंक पर चार दिन तक किया था दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे की नोंक पर चार दिन तक किया था दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की सपनावत चौकी के एक गांव में युवक ने निकाह के चार महीनेे बाद उसके पति को फोन कर ऐसा जहर घोला कि पति ने युवती को घर से निकाल दिया। मायके पहुंची युवती की कोख में पल रहे छह माह के बच्चे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पर परिजनों के पैरों के नीचे की जमीन सरक गई। अब पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार युवती का निकाह 21 जुलाई को मेरठ के एक गांव के युवक से हुआ था।
विज्ञापन
निकाह के बाद पीड़िता पति के साथ सुख से रह रही थी। इसी दौरान पीड़िता के गांव के एक युवक ने उसके पति को फोन पर कहा कि तेरी के पेट में में मेरा बच्चा पल रहा है, थोड़ा ध्यान रखना। यदि तलाक नहीं दिया तो जान से मार डालूंगा।
विज्ञापन
इससे नाराज पति ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती के परिजनों ने लोक लाज के डर से मामला सुलझाने का प्रयास किया। पंचायत में पीड़िता के सामने जब फोन करने वाले युवक को बुलाया गया तो वह साफ मुकर गया।
पीड़िता ने पंचायत में बताया कि आरोपी ने निकाह से करीब ढाई महीने पहले तंमचे से डराकर चार दिन तक दुष्कर्म किया था। इसके चलते वह गर्भवती हो गई लोकलाज और परिजनों को जान से मारने की धमकी पर वह चुप रही।
इसी दौरान उसका निकाह हो गया। आरोपी द्वारा फोन पर पति को तलाक न देने पर जान से मारने की धमकी के बाद उसे पति ने मारपीट कर घर से भगा दिया। पंचायत में न्याय न मिलने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक शोएब पुत्र फारूक के खिलाफ 343, 323, 506, 504,506 , 307 के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है। उधर, दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता का भविष्य अधर में है।
परिजन हैरत में हैं कि आखिर बेटी की कोख में पल रहे छह माह के बच्चे को अब कौन अपनाएगा। थाना प्रभारी हरशरण शर्मा ने कहा कि पीड़िता महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।